बरीपाल होकर मुगल रोड पर निकाले जा रहे वाहन
हमीरपुर की ओर से आने वाले भारी व हल्के वाहनों को प्रशासन द्वारा अनूपपुर मोड़ से बरीपाल होते हुए मुगल रोड की तरफ निकाला जा रहा है। संकरे रास्तों पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सोमवार रात से शुरू हुआ यह जाम मंगलवार तड़के तक बना रहा, जिससे ट्रक चालकों और बस यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रात भर रेंगते रहे वाहन, चालक परेशान
भीषण जाम के चलते रात भर वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते रहे। भीषण गर्मी और जाम में फंसे चालकों व यात्रियों को पीने के पानी तक के लिए तरसना पड़ा। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि बिना पूर्व पुख्ता व्यवस्था के अचानक रूट डायवर्ट किए जाने से यह समस्या खड़ी हुई है। पुलिस और यातायात कर्मी मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाने और यातायात को सुचारू बनाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।