फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केसीए की पांच खिलाड़ी सीनियर टी-20 चैंपियनशिप के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से सीनियर महिला टी-20 चैंपियनशिप आठ अक्तूबर से चंडीगढ़ में होगी। इसमें कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की पांच महिला खिलाड़ियों अर्चना देवी, एकता सिंह, बबीता यादव, गरिमा यादव और सोती रघुवंशी का चयन हुआ है।
विज्ञापन


अर्चना देवी ऑफ-ब्रेक गेंदबाज, एकता सिंह और बबीता यादव बल्लेबाज जबकि गरिमा यादव और सोती रघुवंशी मध्यम गति की तेज गेंदबाज हैं। अर्चना देवी कोच कपिल पांडेय, गरिमा यादव कोच मोइनुद्दीन सिद्दीकी और बबीता यादव कोच जहीरुद्दीन से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, अध्यक्ष एसएन सिंह और सचिव कौशल कुमार सिंह ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें