फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी कार पलटी, पांच घायल

Sun, 24 Aug 2025 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब पौने पांच बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बनी हरदू पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

कार सवार खाटू श्याम दर्शन कर लखनऊ लौट रहे थे। तभी झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक अमरेश 27 वर्ष, पुत्र बाबूलाल, राधिका (13) वर्ष पुत्री जितेंद्र, विमला (45), सुदीप (18) और काजल (22) निवासी कस्मंडी कला रहमत नगर मलिहाबाद, लखनऊ घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
सभी घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर भिजवाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। थाना अध्यक्ष चौबिया महेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंच कर सभी घायल एम्बुलेंस से सैफई भर्ती कराया गया है। दुर्घटना ग्रस्त वाहन को टोल के नीचे खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें