फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने चोर समझ पीटा

Sun, 24 Aug 2025 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। विचारपुरा गांव में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब गांव की गलियों में तीन संदिग्ध युवक घूमते हुए दिखाई दिए। ग्रामीणों ने इन्हें चोर में समझकर पीछा किया। इस दौरान दो युवक भाग गए, जबकि एक को लोगों दबोच लिया। पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। गांव के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रात करीब दो बजे तीन युवक संदिग्ध घूमते दिखाई दिए हैं। इसके बाद ग्रामीण सतर्क हो गए और इकट्ठा होकर गांव की घेराबंदी शुरू कर दी। घेराबंदी के दौरान ग्रामीणों के हाथ एक युवक लग गया, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। भीड़ ने पकड़े गए युवक को चोर समझकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने उससे पूछताछ की और उसका मोबाइल भी चलाकर देखा, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पूछताछ में जानकारी हुई है कि पकड़ा युवक बोल और सुन नहीं पाता है। साथ ही वह मानसिक रूप से भी कमजोर पता चल रहा है। ग्रामीणों की पिटाई के कारण उसके शरीर पर चोटें आई हैं। इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें