फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर की गंगा पर अब तक खर्च हुए 500 करोड़, फिर भी हालात सबके सामने

Wed, 06 Jun 2018 07:47 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर की गंगा
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के नाम पर अभी तक 500 करोड़ की राशि खर्च हो चुकी है। इससे कुछ अधिक धनराशि से कई दूसरी योजनाएं आने वाले समय में शुरू भी होनी हैं। इतना खर्च होने के बाद अभी तक गंगा में गिरने वाले नाले सीसामऊ के एक हिस्से को गंगा में गिरने से रोका जा सका है। इसके पूरा होने में दिसंबर तक का समय लगने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


सीसामऊ नाले के सीवरेज कचरे को गंगा के बजाए ट्रीटमेंट प्लांट में मोड़ने के लिए नमामि गंगे परियोजना के तहत 63 करोड़ का बजट जारी किया गया है। इसी तरह शहर के 34 वार्डोँ में सीवर लाइन बिछाने के लिए 370 करोड़ का बजट दिया गया है। यह कार्य भी नमामि गंगे योजना के तहत हो रहा है। इसके अलावा परमिया, जाजमऊ और बिनगवां में ट्रीटमेंट प्लांट बनाने 600 करोड़ की राशि दी गई है। इसमें अकेले टेनरियों के ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 450 करोड़ की राशि स्वीकृत है। यह सभी कार्य अभी पाइप लाइन में हैँ। इसी तरह पिछले कई वर्षोँ से गंगा में सर्वे का कार्य चल रहा है। इसमें अभी तक 100 करोड़ की राशि खर्च हो चुकी है। इस तरह से कानपुर में ही गंगा के नाम पर करीब 1133 करोड़ की राशि दी जा चुकी है। पिछले दिनों गंगा मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कहा था कि गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए धनराशि की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें