फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लू से पांच की मौत, अब तक नौ जानें गईं

Thu, 20 Jun 2024 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 20
विज्ञापन


फोटो 21


- इकदिल क्षेत्र में भरथना-कन्नौज मार्ग पर मिला मजदूर का शव
- बकेवर में सब्जी विक्रेता सड़क पर चलते हुए गिरे, मौके पर ही मौत


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। भीषण गर्मी और तपन के बीच लू से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार रात से बुधवार तक जिले में पांच और लोगों की लू लगने से मौत हो गई। वहीं चार लोगों की पहले भी मौत हो चुकी है। इस तरह अभी तक लू नौ लोगों की जान ले चुकी है।

शहर के एकता कॉलोनी निवासी शिवमोहन (35) का मंगलवार शाम को शव मिला था। पुलिस ने पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी थी। शिवमोहन की मौत का कारण अधिक गर्मी की वजह से होने की बात कही जा रही है। वहीं इसी कॉलोनी निवासी पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह पाल की भी लू लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

सेना में तैनात बड़े बेटे के पहुंचने के बाद बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व सैनिक संगठन के कई सदस्यों ने पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी। उधर, भरथना थाना क्षेत्र के गोपियागंज गांव के पास से गुजरे माइनर में गांव निवासी बुजुर्ग शोभाराम (82) का शव मिला था।
पुलिस ने शव की पहचान कराकर पोस्टमार्टम के लिए कराया गया था। प्रथम दृष्टया मौत होने का कारण लू माना गया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

इकदिल भरथना-कन्नौज मार्ग पर बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शिनाख्त कराई। मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन के माध्यम शिनाख्त थाना ऊसराहार के चौपाल गांव गपच्चिया के रहने वाले औसान (55) पुत्र भगवानदास के रूप में की गई।
मृतक के भांजे सोवरन सिंह ने बताया सोमवार सुबह गाजियाबाद से बेटी नेहा और दामाद रिंकू के साथ गांव घूमने के लिए मामा आए थे। शाम को बेटी के ससुराल थाना सैफई के गांव नगला ब्रज में रुक गए था। दामाद रिंकू ने बताया वह अपने ससुर और पत्नी के साथ गांव घूमने तीनों लोग आए थे। मंगलवार को दामाद रिंकू के साथ बाइक से अपने गांव गपच्चिया बड़े भाई जबर सिंह और छोटे भाई ओमवीर से मिलने गए थे।
उसके बाद दामाद से उसने अपनी बहन कंठश्री के घर थाना इकदिल क्षेत्र के गांव महातुआ आ गए थे। लेकिन ओसान सिंह उसी दिन दोपहर के बाद 2 बजे बहन के घर से आम का आचार मठ्ठा की बोतल झोले में लेकर बहन से गाजियाबाद जाने की बोलकर घर से निकल गए था। सोवरन सिंह ने बताया कि मामा गाजियाबाद में मजदूरी करते थे। अपराध प्रभारी निरीक्षक रामप्रकाश सिंह ने बताया गर्मी के कारण गिरने से मौत होना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

-

पैदल चलते-चलते गिरकर हुई मौत

बकेवर। कस्बे के कालका देवी मोहल्ला निवासी होम सिंह दोहरे (48) सब्जी मंडी में सब्जी बेचकर अपने परिवार का पेट पालता था। बुधवार दोपहर तीन बजे के समय वह बाइपास मार्ग स्थित अपने किसी दोस्त से मिलने जा रहा था, जैसे ही वह सूर्य वाटिका के पास पहुंचा कि अचानक तेज सूर्य की तपिश का शिकार होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राह जाते पहचानने वाले एक व्यक्ति ने होम सिंह के परिजनों को सूचना दी। उसको उठाकर एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी सुशीला ने बताया कि उसके पति की मौत लू के शिकार हो जाने के कारण हुई है। पति की मौत के बाद परिवार के सामने पेट पालने की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें