फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रेडियोलॉजिस्ट न होने से अल्ट्रासाउंड कक्ष में पड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अल्ट्रासाउंड की जिम्मेदारी संभाल रहे रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर चले गए। इससे अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लग गया। इस दौरान दूर-दूर से आए मरीजों को बिना जांच रिपोर्ट के खाली हाथ लौटना पड़ा। सोमवार को संयुक्त जिला अस्पताल में 284 लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए लिखा गया।
विज्ञापन

मरीज जब यहां पहुंच तो उन्हें कक्ष में बाहर ताला पड़ा मिला। बाहर एक सूचना बोर्ड लगा हुआ था। इसमें लिखा था कि 17 फरवरी को डॉक्टर की कोर्ट में तारीख है। इस दौरान दूर-दूर से अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे मरीजों कक्ष के बाहर ताला देख मायूसी हाथ लगी। हालांकि इन मरीजों को दोबारा मंगलवार को बुलाया गया है।
सीएमएस डॉ. एमएम आर्या का कहना है कि रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पारितोष शुक्ला की कोर्ट में तारीख थी इसलिए वह गए थे। जिले में अन्य रेडियोलॉजिस्ट न होने की वजह से अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। मंगलवार को अल्ट्रासाउंड करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें