फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 घंटे में पैदा हुए पांच मृत बच्चे, शिकायत करने पर मच गई हलचल 

Sat, 25 Nov 2017 03:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला महिला अस्पताल में 15 घंटे के दौरान पांच प्रसूताओं ने मृत बच्चे को जन्म दिया। एक प्रसूता के ससुर ने सीएमओ से शिकायत की तो महकमे में हलचल मच गई। सीएमओ मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं। जबकि सीएमएस ने किसी भी बच्चे की मौत होने से इनकार किया है। 
विज्ञापन
    महिला अस्पताल में गुरुवार रात 12:30 बजे सुमेरपुर निवासी पूजा पत्नी रामगोपाल एवं बिवांर निवासी दिनेश कुमार की पत्नी रामकुमारी को रात करीब 3:25 बजे मृत बेटा पैदा हुआ। जबकि 22 नवंबर को जन्मे एसएनसीयू में भर्ती शिवभान की पत्नी मीरा के बच्चे की भी शुक्रवार को मौत हो गई। इसी तरह दो अन्य प्रसूताओं के मृत बच्चे को जन्म देने की बात सामने आई है।

  एक के बाद एक पांच प्रसूताओं के मृत बच्चे के जन्म देने की बात सामने आने पर नीलम के ससुर जगदीश कुमार ने सीएमओ डा. सीपी कश्यप से अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए शिकायत की। उसने बताया कि उसकी बहू नीलम को प्रसव पीड़ा होने पर गुरुवार की रात करीब नौ बजे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। नीलम की तरह की अन्य  महिलाओं ने भी मृत बच्चे को जन्म दिया है।
विज्ञापन

 
इसकी जानकारी मिलने पर सीएमओ ने जिला अस्पताल से पूछताछ की तो वहां हलचल मच गई। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है। दूसरी तरफ महिला चिकित्सालय की डा.पूनम सचान ने बताया कि  बच्चों की पहले ही धड़कने बंद थी। वह आईडीयू में थे। चेकअप में ही प्रसूताओं के अभिभावकों को स्थिति से अवगत करा दिया गया था। सभी ने डिलिवरी करने से पहले लिखकर भी दिया है। उधर, सीएमस डा.आरबी गौतम से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने शिकायत को फर्जी बताते हुुए कहा कि पिछले 24 घंटे में एक भी बच्चे की मौत नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें