फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बंद घर में मिला 70 वर्षीय बुजुर्ग का पांच दिन पुराना शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर क्षेत्र में सोमवार रात बंद घर से 70 वर्षीय बुजुर्ग का लगभग पांच दिन पुराना शव मिला है। वह कई वर्षों से अकेले रह रहे थे। पड़ोसियों ने बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बुजुर्ग की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका है।
विज्ञापन

आवास विकास कैलाश विहार निवासी आरएन घोषाल पनकी फर्टिलाइजर से रिटायर होने के बाद से अकेले रह रहे थे। पत्नी अनीता घोषाल दोनों बेटियों अर्पिता और अनुश्री के साथ हैदराबाद में हैं। परिवार कानपुर आता जाता रहता है। सोमवार रात करीब आठ बजे अनीता ने पड़ोसी सुधीर सिंह को फोन किया। कहा कि पिछले पांच दिनों से आरएन घोषाल उनकी कॉल नहीं उठा रहे हैं। सोमवार शाम से मोबाइल बंद हो गया है। सुधीर सिंह जैसे ही उनके घर के पास पहुंचे, उन्हें तेज बदबू आई। उन्होंने आस पड़ोस के लोगों का बुलाया। पुलिस को सूचना दी गई। कल्याणपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो आरएन घोषाल अंदर के कमरे में बेड पर मृत मिले। पड़ोसियों ने कहा कि 25 या 26 मई को बुजुर्ग झाड़ू लगाते दिखे थे। इसके बाद नजर नहीं आए। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार के मुताबिक बुजुर्ग की मृत्यु हार्ट अटैक से होने की आशंका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें