कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग की एक जूनियर डॉक्टर, एक जमाती समेत पांच रोगी कोरोना संदिग्ध पाए गए हैं। जूनियर डॉक्टर में कोरोना जैसे लक्षण पाए जाने के बाद उन्हें घर में ही क्वारंटीन किया गया है।
तीन संदिग्ध हैलट में ही भर्ती हैं। एक कोरोना संदिग्ध रोगी पहले से ही डॉ. मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल में भर्ती हैै। वहीं पांच दिन से हैलट में वेंटिलेटर पर भर्ती रोगी की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है।
संजय गांधी नगर, नौबस्ता की 95 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय जूनियर डॉक्टर, गोविंदनगर का 20 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय कर्नलगंज के जमाती और 25 वर्षीय किदवई नगर के युवक को कोरोना संदिग्ध पाया गया है। इनका सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। संजय गांधी नगर की महिला पहले से चेस्ट हॉस्पिटल में भर्ती है।