फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क चौड़ी करने में खोद डाली पांच कब्रें

Fri, 28 Aug 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक क्षेत्र में सड़क चौड़ी करने के लिए खोदाई के दौरान जेसीबी ने पांच कब्रें खोद डाली। जानकारी लगते ही झींझक में मुस्लिम आक्रोशित हो गए और चौकी का घेराव किया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद सैकड़ों की संख्या में मुसलमानों ने जेसीबी से खोदाई करने से रोक दिया। नगर पंचायत पर आरोप लगाते हुए कहा कि कब्रिस्तान खत्म करने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इधर, मामला बिगड़ता देख एसडीएम राजीव पांडेय ने कार्य को रुकवा दिया है। जानकारी के मुताबिक झींझक बस्ती से अखेवर मंदिर तक 16 फीट चौड़ी 500 मीटर लंबी रोड है।
विज्ञापन


नगर पंचायत ने सड़क को 20 फीट चौड़ी करने का प्रस्ताव पास किया, और कार्य शुरू करवा दिया। सड़क की खोदाई के लिए जेसीबी करवाई जा रही थी।

जैसे ही जेसीबी अखेवर मंदिर के पास स्थित कब्रिस्तान पर पहुंची उससे पांच कब्रें क्षतिग्रस्त हो गईं। गुरुवार की दोपहर ढाई बजे जैसे ही मुस्लिमों को खबर लगी।

सभी में आक्रोश फैल गया। गु्स्साए लोगों ने जाकर जेसीबी से ड्राइवर को उतार कर कार्य बंद करवा दिया। नगर पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने कहा कि कब्रिस्तान में किसी भी कीमत पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।

चौकी पर मौजूद पेश इमाम रजा कादरी ने बताया कि नगर पंचायत कुछ साल पहले इस रोड के आठ फीट से बढ़ाकर 16 फीट किया है, अब इसे 20 फीट क्यों करा रही है। रोड चौड़ी करने के नाम पर गलत जगह खोदाई की जा रही है।

शराफत खां ने कहा कि हमारी पांच कब्रें खोद दी गई हैं। कब्रिस्तान के अंदर 12 फीट तक जेसीबी ने खोदाई कर दी है। पांच कब्रों को नुकसान पहुंचा है। मंगलपुर एसओ ने उप जिलाधिकारी राजीव पांडेय के पूरे मामले की जानकारी दी।

उपजिलाधिकारी राजीव पांडेय ने बताया कि मौके जाकर शुक्रवार जांच की जाएगी। लेखपाल को बुलाकर कब्रिस्तान की पैमाइश कराई जाएगी। यदि गलत खोदाई हुई है तो जो जिम्मेदार होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि गलती से ज्यादा खोदाई हो गई होगी। सड़क को सिर्फ चार फीट चौड़ी किया जाना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें