महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का सोमवार को बलिदान दिवस मनाया गया। 27 फरवरी 1931 के दिन इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेजों से मुठभेड़ के दौरान आजाद अपना बलिदान कर शहीद हो गए थे। आजाद का जन्म मध्य प्रदेश के भाबरा गांव (अब आजाद नगर) में 23 जुलाई 1906 को हुआ था। उनके पिता पंडित सीताराम तिवारी अकाल के समय उत्तर प्रदेश के अपने पैतृक निवास उन्नाव बदरका को छोड़कर पहले कुछ दिनों मध्य प्रदेश अलीराजपुर रियासत में नौकरी करते रहे, फिर जाकर भाबरा गांव में बस गए। यहीं चंद्रशेखर का बचपन बीता।
ये हैं वो चर्चित बॉलीवुड फिल्में जिनमें इन कलाकारों ने आजाद की जिंदगी को जीवन्त कर दिया ...
‘शहीद’ फिल्म से मनमोहन को मिली बड़ी सफलता
अभिनेता मनमोहन
साल 1965 में आई फिल्म शहीद ने भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम को पर्दे पर जिंदा कर दिया। भगत सिंह के जीवन पर 1965 में बनी यह देशभक्ति की सर्वश्रेष्ठ फिल्म रही। जिसकी कहानी स्वयं भगत सिंह के साथी बटुकेश्वर दत्त ने लिखी थी। इस फ़िल्म में अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल के गीत थे। बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार ने इस फिल्म में शहीद भगत सिंह का जीवन्त अभिनय किया था। इस फिल्म में चंद्रशेखर आजाद का किरदार मनमोहन ने निभाया। जमशेदपुर में जन्मे मनमोहन को इस फिल्म से बड़ी सफलता हाथ लगी थी।
'दि लिजंड अॉफ भगत सिंह' में अखिलेन्द्र मिश्रा बने आजाद
कलाकार अखिलेन्द्र मिश्रा
2002 में रिलीज़ हुई फिल्म 'दि लिजंड अॉफ भगत सिंह' जिसे राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था। इसमें अजय देवगन ने भगत सिंह का प्रभावी किरदार निभाया था। इस फिल्म को दो देशीय पुरस्कारों से सम्मानित किय गया था। उनमें से एक पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म देशीय पुरस्कार था। इन पुरस्कारों के अलावा, द लिजंड ऑफ भगत सिंह ने तीन फिलमफेयर पुरस्कार भी जीते थे। इस फिल्म में चंद्रशेखर आजाद की भूमिका मशहूर कलाकार अखिलेन्द्र मिश्रा ने निभाया था।
'शहीद-ए-अाजम' में राज जुत्सी थे आजाद
राज जुत्सी
फिल्म 'शहीद-ए-अाजम' 2002 में ही रिलीज़ हुई थी जिसे सुकुमार नायर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में भगत सिंह का किरदार सोनू सूद ने निभाया था। फिल्म में चंद्रशेखर आजाद की भूमिका में राज जुत्सी और राजगुरू की भूमिका में देव गिल दिखाई दिए थे। श्रीनगर में जन्मे राज जुत्सी ने इस फिल्म से बॉलीवुड में धमाल मचा दिया था।
‘रंग दे बसंती’ में चंद्रशेखर बने आमिर ने भर दिया जोश
आमिर खान
2006 में रिलीज़ हुई फिल्म रंग दे बसंती फिल्म में चंद्रशेखर आजाद के रोल में आमिर ख़ान दिखाई देते हैं वहीं भगत सिंह का रोल सिद्धार्थ नारायण करते नज़र आते हैं। वहीं राम प्रसाद बिस्मिल का किरदार अतुल कुलकर्णी निभाते हैं। फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था। आमिर ने इस फिल्म के जरिए युवाओं में जोश भर दिया था।
‘23 मार्च 1931’सनी बने चंद्रशेखर आजाद, ऐसे किया कमाल
सनी देओल
साल 2002 में आई फिल्म ‘23 मार्च 1931’ शहीद में बॉबी देओल ने भगत सिंह की भूमिका निभाई थी। वहीं इसी फिल्म में उनके बड़े भाई सनी देओल चंद्र शेखर आजाद की भूमिका में नजर आए थे। फिल्म का निर्देश गुड्डू धनोआ ने किया था। सनी देओल की एक्टिंग से बॉलीवुड में एक बार फिर कमाल हो गया इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की थी।