फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर की इन 5 बोल्ड हिरोइनों ने बॉलीवुड में मचाया धमाल, इनके विचार जानकर खुल जाएगा दिमाग

Wed, 28 Nov 2018 05:37 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका, नयनी दीक्षित, नैन्सी मारवाह, पिया बाजपेई और कृतिका सेंगर
कानपुर की 5 बोल्ड हिरोइनों ने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में गजब का धमाल मचाया है। छोटे शहरों से निकलकर बड़ा नाम कमाने वाली इन एक्ट्रेस के विचार समाज की सोच बदल सकते हैं। पढ़िए- एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका, नयनी दीक्षित, नैन्सी मारवाह, पिया बाजपेई और कृतिका सेंगर के संघर्ष की कहानी उनके विचारों के साथ ....

 
 
विज्ञापन

2 of 6
अनुप्रिया गोयनका
एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका
यूपी के कानपुर शहर की अनुप्रिया गोयनका आज बॉलीवुड का फेमस चेहरा बन चुकी है। ‘पद्मावत’, ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी बड़ी हिट फिल्में करने के बाद अनुप्रिया के चाहने वालों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। अऩुप्रिया का बचपन कानपुर में गुजरा लेकिन पढ़ाई दिल्ली में पूरी हुई। अनुप्रिया ने ‘बॉबी जासूस’, ‘ढिशुम’, ‘डैडी’ फिल्मों में भी अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन अनुप्रिया को पहचान ‘पद्मावत’ और ‘टाइगर जिंदा है’ फिल्म से मिली। इसके बाद साल 2018 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में राजा रावल रतन सिंह की पहली रानी नागमती का रोल अदा किया। अनुप्रिया के परिवार में उनकी दो बड़ी बहनें और एक भाई है।

विचार- अपने काम को लेकर निष्ठावान रहना बहुत जरूरी है। टैलेन्ट के साथ-साथ कठिन परिश्रम बहुत जरूरी है। आपको कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। अपना गोल पता होना चाहिए।
 
 
 
 
विज्ञापन

3 of 6
नयनी दीक्षित
एक्ट्रेस नयनी दीक्षित
कंगना रनौत के साथ फिल्म 'क्वीन' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस नयनी दीक्षित ने पिछले दिनों डायरेक्टर विकास बहल पर गंभीर आरोप लगाकर बॉलीवुड को हैरान कर दिया था। मूल रूप से कानपुर, मेस्टन रोड की रहने वाली अभिनेत्री नयनी दीक्षित  'क्वीन' के अलावा, 'शादी में जरूर आना', 'स्पेशल-26' फिल्मों में काम कर चुकी हैं। नयनी कानपुर के प्रसिद्ध थियेटर कलाकार पंडित विजय दीक्षित की बेटी हैं। 

विचार- फिल्म इंडस्ट्री में केवल लड़कियों के साथ ही नहीं लड़कों के साथ भी बुरा होता है। नए एक्टर भी हर तरह की परेशानियां मुंबई में झेलते हैं। मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में अब बहुत बड़े बदलाव की जरूरत है। यहां किसी की जबरदस्ती नहीं चल सकती।  
 

4 of 6
नैन्सी मारवाह
एक्ट्रेस नैन्सी मारवाह
कानपुर के रतनलाल नगर में रहने वाली एक्ट्रेस नैन्सी मारवाह की फिल्म ‘तेरी भाभी है पगले’ जुलाई में रिलीज हुई थी। पांच साल पहले मुंबई का रुख करने वाली नैंसी ने बालाजी टेलीफिल्म के सीरियल ‘किन्ना सोणा तेनूं रब ने बनाया’ से करियर की शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने कई कमर्शियल एड, एलबम में भी काम किया। नैंसी ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म 'कमिटमेंट 60 आवर्स' है। इस फिल्म में वह नेपाल के सुपरस्टार निखिल उपरेती के साथ नजर आएंगी। 

विचार- बॉलीवुड में शॉर्ट कट से आगे बढ़ने वाले भविष्य में फंसते हैं। ऐसे ही लोग सबसे ज्यादा कास्टिंग काउच का शिकार हो जाते हैं। मैं खुशनसीब हूं कि ऐसे लोगों से पाला नहीं पड़ा।
 
विज्ञापन

5 of 6
पिया बाजपेई
एक्ट्रेस पिया बाजपेई
यूपी के एक छोटे से शहर इटावा में जन्मी और कानपुर में पली-बढ़ी एक लड़की बॉलीवुड, टॉलीवुड और अब सोशल मीडिया का जाना पहचाना चेहरा बन गई है। कम उम्र में ही इस लड़की ने वो मुकाम हासिल किया है जिसके लिए लोग सालों मेहनत करते हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस पिया बाजपेई की। कानपुर से खास लगाव रखने वाली पिया बाजपेई ने 'द वर्जिन' बोल्ड शॉर्ट फिल्म से दर्शकों को हैरान कर दिया था। एक्टर दर्शन कुमार के साथ पिछले साल आई बॉलीवुड फिल्म ‘मिर्जा जूलियट’ में पिया ने बड़ा धमाल मचा दिया था।

विचार- सेक्स एक प्राकृतिक चीज़ है, इसे समाज में हव्वा नहीं बनाना चाहिए। लेकिन देखा जाए तो सेक्स को लेकर लड़कियों की मानसिकता को सेक्स शब्द को टैबू बना दिया है। हमें इस विषय पर बिना किसी संकोच के बात करनी चाहिए। गांव में लड़कियां ग्रुप में सेक्स के बारे में बात करती हैं और बच्चों को सही उम्र में सेक्स विषय़ का ज्ञान दिया जाए तो कई गलतियों से पहले से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कृतिका सेंगर
एक्ट्रेस कृतिका सेंगर
कृतिका सेंगर भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं जो मुख्यत पुनर्विवाह में उनके निभाए गए किरदार आरती के लिए जानी जाती हैं। उन्होनें झांसी की रानी धारावाहिक में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार भी निभाया था। कृतिका - क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कसौटी जिंदगी की, क्या दिल में हैं    , आहट, पुनर्विवाह, "देवों के देव... महादेव", "सर्विस वाली बहू", कसम - तेरे प्यार की सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। 

विचार- जब भी आप बहुत ज्यादा परेशान हों तो सुकून से एक जगह बैठ जाएं। फिर उस शख्स के बारे में सोचें जो आपको उस परेशानी से बाहर निकाल सकता हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें