फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: करोड़ों का घोटाला करने वाले वेब पोर्टल से जुड़े पांचों आरोपी फरार, ऐसे हड़पी मोटी रकम

Sun, 31 Jan 2021 09:52 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
निवेश के नाम पर करोड़ों के गबन करने के मामले में क्राइम ब्रांच की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। गबन के पांचों आरोपी कथित पत्रकार हैं। सभी लखनऊ के आशियाना इलाके में रहते हैं। एक वेब पोर्टल चलाते हैं।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने जब शनिवार को उनके घरों में दबिश दी तो सभी फरार थे। क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तारी के लिए इनकी तलाश शुरू कर दी है। द पीयर्स एलायंस कंपनी बनाकर रकम दोगुना करने का झांसा देकर कानपुर समेत प्रदेश के सैकड़ों लोगों से करोड़ाें की ठगी हुई है।

कर्नलगंज थाने में कंपनी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। जांच क्राइम ब्रांच ट्रांसफर हो गई थी। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर राम बाबू जांच कर रहे हैं। साक्ष्य जुटाने के बाद उन्होंने लखनऊ के आशियाना इलाके में आरोपियों के घर दबिश दी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के मुताबिक यहां कोई नहीं मिला। तफ्तीश में पता चला है कि इन लोगों ने फर्जीवाड़ा करने के लिए कंपनी बनाई और करोड़ों डकार गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों का नाम व पता मिल गया है। जल्द एनबीडब्ल्यू जारी कराया जाएगा।

आरोपियों के नामों का खुलासा
कर्नलगंज में दर्ज केस केवल कंपनी के नाम पर था। अब क्राइम ब्रांच ने पांचों आरोपियों के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं। इसमें दुर्गा प्रसाद दुबे, संदीप कुमार, विशंभर नाथ दुबे, अमित कुमार मिश्रा और इंदु दुबे हैं। कंपनी में ये सभी शामिल हैं। सभी का काम भी बंटा हुआ था।

ऐसे जीता विश्वास, फिर हड़पी रकम
क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपियों ने पहले ग्राहकों की थोड़ी-थोड़ी रकम दोगुनी कर उनको सौंपी। इससे ग्राहकों को कंपनी पर भरोसा हो गया। इसके बाद ग्राहक व उनके परिचितों ने अधिक से अधिक रकम कंपनी में निवेश कर दी। जब करोड़ों का निवेश हो गया तो कंपनी फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें