फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में हजारों मरी मछलियां देख मचा हड़कंप, 'लोगों ने कही ये बात'

Tue, 15 May 2018 07:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गंगा तट पर मरी पड़ी मछलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बिल्हौर में संजती बादशाहपुर ग्राम पंचायत के संभियापुर में हजारों मछलियों के उतराने से सोमवार सुबह हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कीटनाशक से मछलियों के मरने की आशंका जताई। वहीं, एसडीएम बिल्हौर विनीत कुमार का कहना है कि 12-13 मई को कन्नौज के मेहंदीघाट पर मछलियों के मरने की सूचना मिली थी। तेज बहाव के चलते मृत मछलियां भी यहां तक आ गई होंगी। उन्होंने ग्रामीणों को चेताया कि इन मछलियों का सेवन न करें।
विज्ञापन


 
संजती बादशाहपुर के ग्राम प्रधान सिखा सिंह के प्रतिनिधि बलराम सिंह ने बताया कि गंगा तट पर संभियापुर गांव बसा है। कटरी वाली भूमि पर खरबूजा, तरबूज, लौकी, तरोई, खीरा और ककड़ी आदि की फसल उगाई गई है। इन फसलों को रोगों से बचाने के लिए कीटनाशक का समय-समय पर छिड़काव किया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार शाम आंधी के साथ-साथ बारिश भी हुई थी। इससे फसलों से होकर कीटनाशक मिला पानी गंगा में मिल गया होगा। इसके चलते मछलियों की मौत हुई है।  

जिम्मेदार बोले- 
गंगा नदी में बड़ी संख्या में मछलियों के मरने की सूचना ग्रामीणों से मिली है। ग्राम विकास अधिकारी, क्षेत्रीय लेखपाल और ग्राम प्रधान से कहा गया कि वह ग्रामीणों से अपील करें कि मृत मछलियों का सेवन न करें। -विनीत कुमार, उप जिलाधिकारी, बिल्हौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें