फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पहले दुष्कर्म, फिर शादी का झांसा अब इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। घर में अकेली युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। कार्रवाई के डर से शादी का झांसा दे दिया। कई बार संबंध बनाए। यहां तक कि गर्भ ठहरने पर बीमारी का हवाला देकर गलत दवा देकर गर्भपात करा दिया। बाद युवक व उसके परिजन शादी से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक युवती ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उसके परिवार के लोग मजदूरी करते हैं। पीड़िता का आरोप है कि शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक से उसकी पहचान हुई। एक दिन जब परिवार के लोग घर के बाहर काम से गए थे। युवक उसके घर आया और दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी उसने बना लिया। बताया कि इस घटना के बाद से युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
जानकारी होने पर उसके परिवारीजनों ने युवक के परिजनों से मुलाकात की। युवक के परिजनों ने शादी का आश्वासन दिया। किसी तरह की कार्रवाई न करने की बात कही। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। बीमार होने पर युवक ने उसे दवा लाकर दी। जिसे खाने से गर्भपात हो गया।
विज्ञापन

इसकी शिकायत करने पर युवक के परिवारीजनों ने गाली-गलौज करते हुए शादी से इन्कार कर दिया। साथ ही युवक ने पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने युवक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सदर कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें