कानपुर के हैलट में प्रस्तावित लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर प्रदेश का इकलौता सेंटर होगा जिसमें स्टेम सेल थेरेपी मिलेगी। इसका लाभ खासतौर पर सिर की चोट के घायलों को मिलेगा। चोट के कारण मस्तिष्क क्षतिग्रस्त होने से अचेतावस्था में रहने वाले रोगियों को संजीवनी मिल जाएगी।
वे जिंदगी जीने के लायक हो जाएंगे। इसके साथ ही स्पाइनल कॉर्ड चुटहिल होने से रोगियों को अपंगता की जिंदगी नहीं गुजारनी पड़ेगी। मेडिकल कॉलेज में खुलने वाले रिजनरेटिव मेडिसिन विभाग को भी लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर से जोड़ा जाएगा। स्टेम सेल विशेषज्ञ डॉ. बीएस राजपूत इसमें अपनी सेवाएं देंगे।