सीएम फाउंडेशन लेवल परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट (कानपुर टॉपर दिवयांश बीच में )
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया ने गुरुवार को फाउंडेशन लेवल की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। कंपनी सचिव बनने के लिए पहली सीढ़ी वाली इस परीक्षा में स्वरूप नगर निवासी दिव्यांश अग्रवाल ने सिटी टॉप किया है।
दिव्यांश ने ऑल इंडिया 14वां स्थान हासिल किया है। कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया के कानपुर चैप्टर के अध्यक्ष सीएस गोपेश साहू ने बताया कि ऑल इंडिया टॉप-25 की लिस्ट में शहर के छह छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। इनमें पांच लड़कियां हैं।