फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तथ्य छिपाकर ले ली प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त, होगी रिकवरी

Tue, 11 Feb 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
घर के बाहर नोटिस चस्पा करते सचिव। - फोटो : स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
संदलपुर। ब्लाॅक क्षेत्र के सदना गांव में तथ्य छिपाकर गलत तरह से एक लाभार्थी ने प्रधानामंत्री आवास योजना का लाभ ले लिया। उसे पहली किस्त मिलने पर लोगों ने शिकायत की। लाभार्थी के अपात्र पाए जाने पर जारी धनराशि रिकवरी कराए जाने के आदेश दिए गए हैं। इस पर सचिव ने घर के बाहर नोटिस भी चस्पा की है।
विज्ञापन

वर्ष 2022-23 के चयनित लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए किस्त जारी की गई है। पहली किस्त जारी होने के बाद संदलपुर ब्लॉक के सदना में एक लाभार्थी के गलत चयन किए जाने का मामला सामने आया। बीडीओ डीपी सिंह ने बताया कि सदना गांव की सीता देवी का आवास योजना के लिए चयन किया गया था।
उसे पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये भी जारी हो गए। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति ने शिकायत की। शिकायत पर जब जांच कराई गई तो पक्का मकान होने समेत कई तथ्य छिपाए जाने की जानकारी मिली। इस पर रिकवरी नोटिस जारी किया गया है। सोमवार को सचिव को भेज कर उसके घर पर नोटिस चस्पा कराई गई है। तीन दिन के अंदर धनराशि वापस करने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें