फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईआईटी में पहली ह्यूमन-सेंटर्ड डिफेंस डिजाइन कार्यशाला 16 से

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। देश की पहली ह्यूमन-सेंटर्ड डिफेंस डिजाइन पर रणनीतिक कार्यशाला 16 और 17 सितंबर को आईआईटी के प्रबंधन बोर्डरूम और कन्वेंशन सेंटर में होगी। कार्यशाला में रक्षा संगठन, उद्योग जगत और अकादमिक क्षेत्र के प्रतिनिधि मिलकर दो दिनों के सारांश का एक व्हाइट पेपर तैयार करेंगे जो रक्षा प्रणालियों के विकास को दिशा दिखाएगा।
विज्ञापन



डीआरडीओ इंडस्ट्री-एकेडेमिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और आईआईटी के डिजाइन विभाग के संयुक्त आयोजन का उद्देश्य भारत की रक्षा नवाचार प्रणाली में ह्यूमन-सेंटर्ड डिजाइन को संगठित रूप में शामिल करना है। इस पहल के जरिये रक्षा क्षेत्र से जुड़े अधिकारी, उद्यमी और शिक्षाविद एक मंच पर चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करेंगे।

कार्यशाला में डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) के डायरेक्टर जनरल (टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट) एलसी मंगल, डायरेक्टरेट ऑफ फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. एन रंजन, आईआईटी के प्रोफेसर (आरएंडडी) तरुण गुप्ता, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निदेशक संजय टंडन और प्रो. सत्यकी रॉय विशेषज्ञ वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें