नई नौकरी पाने के लिए इंटरव्यू के पहले पांच से सात मिनट सबसे अहम होते हैं। इन्हीं पांच मिनट में किसी कंपनी में सेलेक्शन की 60 फीसदी गुंजाइश तय हो जाती है। इंटरव्यू रूम में प्रवेश करने से लेकर पहला सवाल पूछने तक इंटरव्यू बोर्ड के सदस्य अभ्यर्थी को पूरी तरह स्कैन कर लेते हैं।
पहले पांच मिनट सबसे खास
डेमो
पहले पांच मिनट सबसे खास
इन्हीं पांच से सात मिनट में बातचीत का तरीका, कार्य व्यवहार और लहजा पढ़ लिया जाता है। सीए अनिल कुमार सक्सेना ने मंगलवार को लखनपुर स्थित चार्टर्ड एकाउंटेंट संस्थान में नवागत चार्टर्ड एकाउंटेंटों को ये टिप्स दिए। यहां विभिन्न क्षेत्रों के लिए माहिरों ने इंटरव्यू के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में अवगत कराया।
ऐसा हो बायोडाटा
डेमो
ऐसा हो बायोडाटा
श्री सक्सेना ने बताया कि इंटरव्यू बोर्ड के सामने बायोडाटा में वही बातें रखें, जिसके बारे में बेहतर जानकारी हो। जरूरी नहीं कि पांच मिनट के इंटरव्यू में आपके सफल होने की गुंजाइश नहीं हो सकती, ऐसा ही यह भी जरूरी नहीं कि 15 मिनट सवाल जवाब होने पर आप सफल ही हो जाएंगे। यहां मैनेजमेंट गुरु नीरज प्रसाद, सीए दीप कुमार मिश्रा, सीए दिनेश शुक्ल, सीए धीरेंद्र सिंह, शाहिद कामरान खान आदि मौजूद रहे।
कंपनी को बताएं अपनी खूबी
डेमो
कंपनी को बताएं अपनी खूबी
सीए संस्थान के सेंट्रल काउंसिल मेंबर सीए मनु अग्रवाल ने बताया कि अभ्यर्थी के लिए यह बहुत जरूरी है कि वो इंटरव्यू बोर्ड को अपनी खूबी के बारे में बताए। यह मैसेज दे कि वो उनकी कंपनी के लिए क्यों जरूरी है। वो कंपनी को क्या खास दे सकता है।
ड्रेसिंग सेंस पर दें खास ध्यान
डेमो
ड्रेसिंग सेंस पर दें खास ध्यान
इसके अलावा ड्रेसिंग सेंस पर खास ध्यान दें। फॉर्मल ड्रेस पहनें। कपड़े बहुत रंग बिरंगे व जींस टी-शर्ट जैसे न हों। पैरों में जूते जरूर हों। बाल और दाढ़ी करीने से कटी हो। सादे कपड़े स्मार्ट तरीके से पहनें, ताकि व्यक्तित्व में गंभीरता झलके।