फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोवैक्सीन की पहली डोज बंद, दूसरी के लिए जाएं जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले के सरकारी अस्पतालों में अब कोवैक्सीन की पहली डोज नहीं लगाई जाएगी। वहीं इसकी दूसरी डोज लगवाने के लिए अब सीएचसी पीएचसी के बजाए जिला अस्पताल तक दौड़ लगानी होगी। अफसर इसका कारण स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में जिला मुख्यालय से दूर रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। वहीं जिले में कोविशील्ड की पर्याप्त डोज बताई जा रही है। जिले के सभी अस्पतालों में इसका टीकाकरण भी किया जा रहा है।
एक तरफ जिला प्रशासन लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहा है, वहीं दूसरी ओर जिले के सरकारी अस्पतालों में कोवैक्सीन की पहली डोज लगाने से अफसरों ने मना कर दिया है।
विज्ञापन

सीएचसी व पीएचसी में कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने पहुंच रहे लोगों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। सोमवार को ग्रामीण इलाकों में कोवैक्सीन की डोज न लगने से लोगों को अस्पताल से लौटना पड़ा।
इस दौरान काफी संख्या में अस्पताल पहुंचे बुजुर्ग व महिला सहित अन्य को परेशान होना पड़ा। अफसरों का कहना है कि जिनको कोवैक्सीन की पहली डोज लगी है, वह दूसरी डोज के लिए जिला अस्पताल आकर लगवा सकते हैं।
इधर, विभाग के इस फैसले से लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। हालांकि कोविशील्ड की पर्याप्त डोज होने से सोमवार को 29 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। वहीं वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली लागू होने के बाद जिले में टीकाकरण की रफ्तार बेहद कम हो गई है।
टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे कानपुर के लोग
कानपुर देहात। जिला अस्पताल पुरुष में केवल कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा रही है। सोमवार को कुल बीस लोग टीकाकरण के लिए केंद्र पर पहुंचे। बड़ी बात यह है कि बीस में 12 से अधिक लोग कानपुर नगर के रहे।
स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान जिले के आसपास के लोग जिस अस्पताल में स्लॉट खाली देख रहे हैं वहां का पंजीकरण करा ले रहे हैं। कानपुर नगर के कई क्षेत्र जिला मुख्यालय से पास होने के चलते लोग यहां पर टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं जिले के काफी कम लोग टीकाकरण पर ध्यान दे रहे हैं।
दूसरी डोज के लिए जिला अस्पताल पहुंचना टेढ़ी खीर
कानपुर देहात। जिले के कई ऐसे गांव हैं, जो जिला अस्पताल से करीब 70 किलोमीटर दूर हैं। ऐसे में लोगों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। रसूलाबाद के पलियाबाद खेड़ा, खेड़ा कुर्सी, दलिकपुर-महराजपुर, तिस्ती गांव जिला अस्पताल से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित हैं।
जबकि राजपुर के गौहानी, बछाटी, जैसलपुर व अमरौधा के नगीना बांगर, चपरघटा आदि गांव 40 से 50 किलोमीटर की दूरी पर हैं। यहां के लोगों को दूसरी डोज के लिए जिला अस्पताल तक यह दूरी तय करनी होगी। ऐसे में लोगों को भारी परेशानियों का सामना भी कर सकता है।
जिले में कोवैक्सीन की सिर्फ 80 डोज
कानपुर देहात। जिले के अस्पतालों में कोवैक्सीन की पहली डोज लगाना बंद कर दिया गया है। जबकि दूसरी डोज केवल जिला अस्पताल में लगाई जा रही है। कोवैक्सीन की डोज भी जिले में पर्याप्त मात्रा में नहीं है। सोमवार को जिला अस्पताल से स्टोर में 80 डोज वापस की गई है। विभागीय अफसरों का कहना है कि डोज जल्द नहीं आई तो कभी भी कोवैक्सीन की डोज खत्म हो सकती है।
राजपुर पीएचसी से वापस लौटाए गए लोग
राजपुर पीएचसी पर पहुंचे विनय कुमार ने बताया कि वह सुबह 10:45 बजे टीकाकरण के लिए अस्पताल पहुंचे थे। यहां पर कर्मियों ने कोवैक्सीन की डोज न होने की बात कही। इससे अब उन्हें जिला अस्पताल जाना होगा। क्षेत्र से इसकी दूरी करीब 50 किलोमीटर है। इससे परेशानी बढ़ गई है।
वहीं 11:20 बजे अस्पताल पहुंचे अशोक कुमार ने बताया कि वह भी टीकाकरण के लिए आए थे। काफी इंतजार के बाद कर्मियों ने बताया कि कोवैक्सीन की दूसरी डोज के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ेगा। कर्मचारियों ने बताया गया कि अस्पताल में कोवैक्सीन की डोज नहीं है। अब उन्हें टीका लगवाने के लिए 45 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।
575 लोगों को बांटी जा चुकी दवा की किट
संदलपुर। 12 अप्रैल से 24 मई तक संदलपुर ब्लॉक में जांच के दौरान 196 लोग करोना संक्रमित निकल चुके हैं। इसमें 53 लोग होम आइसोलेट होकर ठीक हो चुके हैं। जबकि जबकि 575 लोगों में कोरोना के लक्षण मिले। सीएचसी हवासपुर के प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि 575 को मेडिसन किट बांटी जा चुकी है। होम आइसोलेट मरीजों से बात कर उपचार दिया जा रहा है।
अफसरों के निर्देश के बाद कोवैक्सीन की डोज लगाने के लिए मना किया गया है। निर्देश मिलते ही दोबारा कोवैक्सीन की डोज लगनी शुरू कर दी जाएगी। दूसरी डोज के लिए जिला अस्पताल में व्यवस्था की गई है। - डॉ. एमके जतारया, नोडल अफसर/डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें