फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: पहले कराया प्रसव…फिर नवजात को लेकर हुईं लापता, दो महिलाएं CCTV में कैद, पुलिस कर रही तलाश

Sat, 05 Apr 2025 12:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: बरगढ़ थाना क्षेत्र में गर्भवती के प्रसव दर्द पर दो महिलाओं के सहयोग से रास्ते में बालक जना था। इसके बाद दोनों महिलाएं नवजात को लेकर लापता हो गईं।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में बरगढ़ थाना क्षेत्र के अशोक चौराहे के पास से शुक्रवार को एक महिला के नवजात को लेकर दो महिलाएं लापता हो गईं। प्रसूता पुत्री के साथ नवजात व उन महिलाओं को खोजती फिर रही है। देर शाम थाने पहुंची। पुलिस ने उसकी दास्तां सुन बच्चा चोरी के शक पर चार टीमें खोजबीन में लगाई। बरगढ़ के मुरका निवासी राजेश कोल की पत्नी सतेवा देवी (26) ने बताया कि वह अपनी पुत्री परी (5) के साथ शुक्रवार को ऑटो से डभौरा मप्र अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी।

विज्ञापन

चुनगी गांव के पास उसे तेज प्रसव दर्द हुआ तो उसके साथ मौजूद दो महिलाओं ने मदद की। ऑटो से उतारकर सडक़ किनारे लेकर गईं। उसने एक बालक को जना। बताया कि उसकी (सतेवा) की हालत ठीक नहीं थी। इसके बाद दोनों महिलाएं उसे ऑटो में लेकर गांव छोड़ने के लिए लाईं। बरगढ़ के अशोक चौराहे के पास ऑटो से उतरकर एक पेड़ के नीचे उसे लिटा दिया। वहीं पर उसकी बेटी परी भी बैठी रही। इसी बीच बाजार से नवजात के लिए कजरौटा लाने की बात कहकर दोनों चली गईं।

विज्ञापन

बच्चे को लेकर दोनों महिलाएं बाजार तरफ गईं
बताया कि कुछ देर बाद जब उसकी तबियत कुछ ठीक हुई, तो वह अपने नवजात को देखने के लिए उठी लेकिन वह नहीं मिला। वह परेशान हो गई। उसके साथ मौजूद बेटी परी ने बताया कि बच्चे को लेकर दोनों महिलाएं बाजार तरफ गईं हैं। आसपास दिनभर वह ढूंढती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी बरगढ़ पहुंचे। शाम को वह परिजनों के साथ थाने पहुंची। थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि मामला संदिग्ध है। मौखिक जानकारी के बाद नवजात लेकर जाने वाली महिलाओं की तलाश के लिए कई जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चार टीमें लगाई गईं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें