फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather: प्रदेश में सबसे गर्म रहा कानपुर व हमीरपुर, पारा 40.2 डिग्री पर…11-12 अप्रैल को बारिश के आसार

Sat, 05 Apr 2025 12:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि सुबह और शाम के समय उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन दिन में गर्मी बढ़ेगी। बताया कि 11-12 अप्रैल में मध्य भारत में बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
,kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में शुक्रवार को कानपुर और हमीरपुर सबसे ज्यादा गर्म रहे। दोनों जिलों में अधिकतम पारा 40.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। न्यूनतम पारा 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि एक सप्ताह तक तापमान ऐसा ही रहेगा।

विज्ञापन

एयरफोर्स परिसर में स्थापित मौसम विभाग के तापमान मापक संयंत्र में कानपुर का अधिकतम पारा 40.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। सीएसए में स्थापित मौसम विभाग के तापमान मापक संयंत्र में अधिकतम तापमान 38.6 और न्यूनतम 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

,kanpur weather update - फोटो : amar ujala
मध्य भारत में बन रही है बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सुबह और शाम के समय उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन दिन में गर्मी बढ़ेगी। बताया कि 11-12 अप्रैल में मध्य भारत में बारिश की संभावना बन रही है।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है मौसम
इससे कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में थोड़ी राहत महसूस हो सकती है। डॉ. पांडेय ने बताया कि इस समय चक्रवाती हवाओं की सक्रियता के चलते सुबह शाम नम हवाएं और दिन में तेज धूप हो रही है। यह मौसम स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।
विज्ञापन

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
डॉक्टर बोले- तेज धूप से बचें
चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. विशाल गुप्ता ने बताया कि तेज धूप से बचें। एसी और ठंडी चीजों का सेवन भी संभलकर करना होगा। मौसमी फल खाएं और पानी ज्यादा पिएं। साथ ही, कॉस्मेटिक्स या घरेलू नुस्खों से अपनी त्वचा की देखभाल भी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें