फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शारीरिक शिक्षक विभाग में प्रवेश के लिए पहली काउंसलिंग पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के सभी पाठ्यक्रमों में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। पहली काउंसलिग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


बची सीटों के लिए पहले और दूसरे दौर की ऑफलाइन काउसिंलिग दो व तीन जून को होगी। छात्रों के लिए शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग में कॅरिअर बनाने का सुनहरा अवसर है।

बीपीईएस, बीपीएड, एमपीएड और बीएससी योगा साइंस में प्रवेश ले सकते हैं। बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोट्र्स (बीपीईएस) के तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में 90 सीटें हैं। वार्षिक फीस 16200 रुपये है।
विज्ञापन



बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बीपीएड) के दो वर्षीय पाठ्यक्रम में 50 सीटों पर दाखिला होंगे। इसके लिए स्नातक में 45 फीसदी अंक होने चाहिए। खेल उपलब्धि भी शामिल है। इसकी वार्षिक फीस करीब 46 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें