फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले आवंटन, फिर खाली होंगे स्टाफ क्वार्टर

Thu, 09 Mar 2017 01:09 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- विकासनगर में बन रही सिग्नेचर ग्रींस के मुद्दे पर लखनऊ में फिर हुई बैठक
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के विकास नगर में बन रही सिग्नेचर ग्रीन्स सिटी में पहले रोडवेज कर्मियों को फ्लैट आवंटित होंगे, इसके बाद स्टाफ क्वार्टर तोड़े जाएंगे। बुधवार को लखनऊ में केडीए और रोडवेज विभाग के अफसरों के बीच हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। होली से पहले कर्मियों को फ्लैटों का आवंटन शुरू हो जाएगा। होली के बाद स्टाफ क्वार्टर खाली कराए जाएंगे।
विज्ञापन


दो मार्च को लखनऊ में केडीए वीसी जयश्री भोज और यूपीएसआरटीसी (रोडवेज) एमडी रवींद्र नायक के बीच हुई बैठक में 69 स्टाफ क्वार्टर खाली न होने के कारण प्रोजेक्ट के टावरों के निर्माण के लिए केडीए को जरूरी जमीन नहीं मिल पाने की बात उठी थी। इस पर एमडी ने 10 से 15 मार्च के बीच क्वार्टर खाली कराने के निर्देश दिए थे।

रोडवेज कर्मियों के रहने की समस्या के मद्देनजर बुधवार को फिर बैठक हुई। बैठक में शामिल केडीए अफसरों ने 40 फ्लैट तैयार होने की जानकारी दी। इस पर तय हुआ कि पहले 40 फ्लैटों का आवंटन कर दिया जाए। बैठक में शामिल केडीए के चीफ आर्किटेक्स व टाउन प्लानर आशीष शिवपुरी ने बताया कि फ्लैटों के आवंटन के बाद स्टाफ क्वार्टर तोड़े जाएंगे। बाकी बचे फ्लैटों को भी जल्द से जल्द तैयार कर आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें