फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बसों के फर्स्ट एड बॉक्स खाली जरूरत पर नहीं मिलती है दवाई

Mon, 18 May 2026 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम अपनी बसों में सुरक्षा और आरामदेह सफर के लाख वादे कर ले मगर हकीकत में रोडवेज बसों में सफर करना किसी चुनौती से कम नहीं है। बसों में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए जाने वाले फर्स्ट एड बॉक्स या तो खाली रहते हैं या फिर टूटे हैं। कई बसों में पूरी तरह गायब हैं। बस में अगर किसी के चोट लगती है तो उसे तुरंत उपचार मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन

रोडवेज बसों में यात्रियों के चोट लगने पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था नहीं है। महीनों-सालों से रोडवेज बसों में सिर्फ दिखावा के लिए फर्स्ट एड बॉक्स टंगे हैं।
उनमें प्राथमिक उपचार की सामग्री नहीं है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने रविवार को कई रोडवेज बसों में फर्स्ट एड बॉक्स खुलवाकर चेक किए तो उसमें स्थिति बेहद दयनीय नजर आई। बसों में फर्स्ट एड बॉक्स टंगे मिले लेकिन उनमें सामग्री नहीं थी। इससे पता चलता है कि परिवहन निगम यात्रियों को चोट लगने पर उन्हें प्राथमिक उपचार देने के लिए गंभीर नहीं है। शासन स्तर से कई बार फर्स्ट एड बॉक्स में सामग्री रखने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें