फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शातिर के जन्मदिन का जश्न मनाने के दौरान हुई थी लाल बंगला बाजार में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी के लाल बंगला बाजार फूलवाली गली स्थित पुरानी सब्जी मंडी के पास बुधवार रात हुई फायरिंग और बमबाजी की जांच करने गुरुवार को डीसीपी श्रवण कुमार सिंह और एडीसीपी मनोज पांडेय पहुंचे। दोनों अफसरों ने निरीक्षण के बाद व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिया। कहा कि सीसीटीवी फुटेज से एक आरोपी पहचान हुई है। उसके जन्मदिन पर तमंचे से फायरिंग की बात सामने आई है।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में पुलिस ने बमबाजी की बात को नकार दिया है। डीसीपी का कहना है कि फायरिंग और बमबाजी नहीं हुई है। पटाखा बम फोड़े गए थे। शातिर गौरव जैन अपने जन्मदिन पर केक काट रहा था। उसी दौरान राजा बाबू नाम के शातिर के करीबियों से विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट हुई। दहशत फैलाने के लिए पटाखे वाले बम फोड़े गए। अब तक किसी की ओर से पुलिस को तहरीर भी नहीं मिली। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गौरव जैन व बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
फायरिंग और बमबाजी से जुड़े सात वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। पुलिस का कहना कि वीडियो में गांजा तस्कर अंकित तुतल और उसके साथी भागते नजर आए हैं। इन लोगों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। अंकित और राजा बाबू के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। बाजार के ही कुछ लोगों का कहना है कि क्षेत्र के शातिरों से सांठगांठ कर पुलिस गौरव जैन और उसके दोस्तों को फंसा रही है। व्यापारियों ने मामले की निष्पक्ष की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें