फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पुरानी रंजिश में दो भाइयों पर फायरिंग से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के नारायणपुरी में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश में एक बार फिर फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित आशीष यादव का आरोप है कि कुछ दिन पहले हुए विवाद में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर हाथ तोड़ दिया था। उस मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आशीष का आरोप है कि शनिवार को उसी रंजिश के चलते उस पर और उसके भाई
विज्ञापन

पर देसी कट्टे से फायरिंग की गई। उन्होंने पांच से सात लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही हनुमंत विहार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस को मौके से एक कारतूस का खोखा मिला है। हनुमंत विहार थानाप्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें