फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: करंट की चपेट में आया मजदूर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र में मकान की मरम्मत के दौरान करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। बरेली में डीओ के पद पर तैनात विनोद कुमार अपने रावतपुर स्थित मकान में मरम्मत और पेंटिंग का काम करा रहे थे। काम के लिए बर्रा निवासी मजदूर उमेश सोनी (40) को बुलाया था। उमेश लोहे की जाली पर वेल्डिंग का काम कर रहे थे। तभी जाली में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गए। उमेश को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया। आरोप है कि उमेश को पेंट और पुट्टी का काम बताकर बुलाया गया था जबकि उनसे वेल्डिंग कराई जा रही थी। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें