फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की रंगदारी के लिए व्यापारी भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूर्व विधायक के बेटे पर रिपाेर्ट

Thu, 01 Aug 2019 10:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के बढ़पुर में मुख्य मार्ग स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर दिनदहाड़े लग्जरी कार से आए युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों भाई घायल हो गए। इससे बाजार व राहगीरों में भगदड़ मच गई। इस बीच भीड़ ने उत्तेजित होकर हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया तो वे कार में सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन


भीड़ ने भागते समय कार पर डंडे चलाए तो शीशे भी टूट गए। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। घायल दोनों भाइयों ने आरोप लगाया है कि उनसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है, नहीं देने पर गोली मारी गई है। उन्होंने पूर्व विधायक के बेटे और एक अन्य नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट के लिए तहरीर दी है।

फायरिंग के बाद खोखे ढूंढती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बढ़पुर निवासी श्रीनिवास कटियार के पुत्र नीतेश व मानव की घर के बाहरी हिस्से में मुख्य मार्ग पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। गुरुवार शाम दोनों भाई दुकान पर बैठे थे। इसी बीच पूर्व विधायक का पुत्र अपने साथियों के साथ लग्जरी कार से वहां पहुंचा। इसके कुछ ही देर बाद फायरिंग शुरू हो गई। अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

शोर सुन परिजन घर से बाहर निकले तो पैरों में गोली लगने से नितेश व मानव लहूलुहान पड़े थे। भीड़ बढ़ते देख हमलावर अपनी कार में सवार होकर भागने लगे। इससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। असफल होने पर डंडे मारकर कार के शीशे तोड़ दिए। हालांकि हमलावर कार लेकर भाग गए। परिजनों ने उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

 
विज्ञापन

घटनास्थल पर फायरिंग के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर यूपी-100 व कोतवाली पुलिस के अलावा एसपी डॉ.अनिल मिश्र, सीओ मोहम्मदाबाद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। श्रीनिवास ने एसपी को बताया कि हमलावर उनके बेटों से पिछले काफी दिनों से एक करोड़ की रंगदारी के लिए दबाव बना रहे थे। रंगदारी न मिलने पर उनके बेटों को गोली मार दी गई। उन्होंने बताया कि हमलावरों में पूर्व विधायक का पुत्र व उसके साथी शामिल थे।

हमलावरों पर उनकी दुकान की लाखों रुपये की बकाएदारी भी है। उधर, सपा नेता व पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने बताया कि वह इस समय राजस्थान में हैं। उन्हें घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। यदि कोई घटना हुई है तो कानून के दायरे में रहकर पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस जिस तरह से उनके घर में घुस गई और पूरे घर को खंगाल डाला यह तो गलत है।

उनकी पूर्व ब्लाक प्रमुख पुत्रवधू से अभद्रता की। उनके पति व पुत्रवधू को जबरदस्ती पुलिस घर से ले गई। पुलिस के पास कौन सा वारंट था जो उसने इस तरह की कार्रवाई की। पुलिस मामले की जांच करती और जो दोषी होता पर कार्रवाई करती। कोतवाल संजय मिश्रा ने बताया तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें