फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: बदमाश को पकड़ने पहुंचे सिपाहियों पर फायरिंग, इलाके में दहशत…आरोपी फरार, तलाश में जुटी टीमें

Sat, 02 Nov 2024 09:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: शहर के इंदिरा नगर में एक बदमाश तमंचा लेकर लोगों को धमका रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस बदमाश को पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान शातिर ने सिपाहियों पर तमंचे से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर का रहने वाला शातिर बदमाश वीरू अहिरवार कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। शुक्रवार को शातिर बदमाश तमंचा लेकर मोहल्ले के लोगों को धमका रहा था। इसकी सूचना मोहल्ले के लोगों ने फोन के माध्यम से कोतवाली पुलिस को दी, जिस पर कोतवाली में तैनात सिपाही आलोक और सुरेश पटेल मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

उन्होंने तमंचा लेकर घूम रहे शातिर बदमाश वीरूअहिरवार को पकड़ने का प्रयास किया, तो उसने सिपाहियों को देखकर तमंचे से फायरिंग कर दी। इससे सिपाहियों ने अपना बचाव किया। इस दौरान सिपाहियों ने उसे दौड़कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया। फायरिंग से मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए।
वहीं, फायरिंग की सूचना जैसे ही उरई कोतवाली पुलिस को हुई, तो कोतवाली पुलिस में तैनात अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी। साथ ही, इस घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को बताया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने इस मामले की गंभीरता से लेते हुए टीम में गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि वीरू अहिरवार नाम का शातिर बदमाश इलाके में तमंचा लेकर लोगों में डर का माहौल बना रहा था, जिसकी सूचना पर सिपाही आलोक और सुरेश पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया, जिस पर शातिर बदमाश ने फायरिंग की। सुरेश पटेल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें