फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रनियां के दो होटलों में जांचे अग्निशमन सुरक्षा इंतजाम, दिया नोटिस

Sat, 19 Sep 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। होटलों में आग से बचाव के जरूरी इंतजाम की जांच के लिए मुख्यालय स्तर से निर्देश मिले हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी व अग्निशमन अधिकारी ने रनियां के दो होटलों का निरीक्षण किया। जरूरी इंतजाम नहीं होने व बिना फायर एनओसी होटल संचालन पर दोनों संचालकों को नोटिस दी गई है।
विज्ञापन

जनपद में हाईवे के किनारे अब तेजी से होटल बनाए जा रहे हैं। करीब तीस से अधिक होटल संचालित भी हैं। हालांकि सभी होटलों में आग से बचाव के जरूरी इंतजाम नहीं हैं। वहीं कई होटलों में केवल अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्यूशर) के भरोसे आग से लोगों की सुरक्षा का दावा है। फायर मुख्यालय से जारी निर्देश पर अब होटलों में अग्निशमन सुरक्षा इंतजामों की जांच की जानी है।
इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव व अग्निशमन अधिकारी कपिल चाहर ने रनियां स्थित दो होटलों का निरीक्षण किया। इसमें एक होटल में आग से बचाव के इंतजाम मिले लेकिन मानक के अनुसार यह अधूरे थे। इसपर खामियां सूचीबद्ध कर संचालक को नोटिस दी गई है।
विज्ञापन

इधर, दूसरे होटल के निरीक्षण में केवल फायर एक्सटिंग्यूशर ही मिले। यह इंतजाम नाकाफी हैं। आग लगने पर जरा सी चूक और देरी होने पर फायर एक्सटिंग्यूशर आग नहीं बुझा सकते हैं। ऐसे में जान माल का खतरा है। अग्निशमन अधिकारी कपिल चाहर ने बताया कि दोनों होटल संचालकों को नोटिस दिया गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि बिना फायर एनओसी होटल संचालित करने पर पूर्व में भी नोटिस दिया जा चुका है। अब अभियान में निरीक्षण कर दोबारा नोटिस दे रहे हैं। जिले में 19 होटलों की फायर एनओसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें