फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के वार्डों में भरा धुआं, मरीज बाहर

विज्ञापन
कानपुर देहात जिले के पुखरायां सीएचसी भवन के पीछे कूड़े में लगी से प्रसूताओं को बाहर निकालते स्वा - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात) । रविवार की शाम पुखरायां के सीएचसी भवन के पीछे पड़े कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। जिससे सीएचसी के अंदर वार्ड में धुआं भरने लगा। आनन फानन में भर्ती मरीजों को बाहर निकाला गया। फायर कर्मियों ने आग बुझाई। सीएमओ ने पहुंच कर जानकारी की।
विज्ञापन

पुखरायां सीएचसी भवन के पीछे और रेलवे पार्क के बीच में कूड़े का ढेर जमा हुआ था। रविवार देरशाम कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगने पर धुआं अस्पताल के अंदर वार्डों में भरने लगा। ड्यूटी पर डॉ. प्रीती, फर्माशिस्ट जेएन सचान, स्वास्थ्य कर्मी छुन्नी, मंजू, बब्लू, सोनू त्रिपाठी, राजेश कुमार ने आनन फानन में भर्ती नवजात और 10 प्रसूताओं को बाहर निकाल कर बैठाया। वहीं सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार व एसडीएम दीपाली भार्गव, तहसीलदार रामशंकर वर्मा, नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी ने पहुंच कर सीएचसी भवन के पीछे जमा कूड़े के ढेर के संबंध में जानकारी की। कूड़े के ढेर को वहां से हटवाए जाने का निर्देश दिया।
साथ ही प्रसूताओं की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी कराने के बाद जांच कराई गई। बिजली के तारों को देखकर सुरक्षा के इंतजाम कराए जाने के लिए कहा। सीएचसी अधीक्षक ड्यूटी से घर जा चुके थे। उन्हें बुलाया गया। सीएमओ ने फायर स्टेशन इंचार्ज जयसिंह जादौन से आग बुझाने के लगे सिलिंडर की जांच कराई। जोकि ठीक हैं लेकिन नए लगवाए जाने के लिए कहा। पानी का हौज पाइप नहीं है। बताया कि कूड़ा आदि फेके जाने से तार में टकरा गए जिससे आग लगने की संभावना है। चौकी इंचार्ज अतुल गौतम पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें