फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रेलवे ट्रैक किनारे एक घंटे धू-धू कर जली झाड़ियां, मचा हड़कम्प

Sat, 01 Apr 2017 04:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-बड़े हादसे के इंतजार में रेलवे प्रशासन 
विज्ञापन
कानपुर के पनकी इलाके में रेलवे लाइन किनारे लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पनकी में रेलवे ट्रैक किनारे लगी आग से हड़कम्प मच गया। एक घंटे तक धू-धू कर आग जलती रही। लेकिन इसे बुझाने के प्रयास नहीं किये गए।
विज्ञापन

बताते चलें कि पिछले वर्ष 2016 अप्रैल में पनकी अर्मापुर नहर पट्टी के पास नंबर 80 रेलवे लाइन निकली हुई है।

पिछले साल 2016 में लाइन नंबर 3 पर लाइन नंबर 4 में झाड़ियों के कारण भीषण आग लग गई थी बहुत बड़ा हादसा होते-होते बचा था कई गाड़ियां धुएं और आग के कारण रास्ते में फंस गई थी अभी 1 साल बीता और फिर अप्रैल में आया रेलवे प्रशासन ने उस समय तो सारी झाड़ियां कटवा दी थी लेकिन इसके बाद किसी ने सुध नहीं ली।

इस बार गेट नंबर 80 के पास निकली मेन लाइन के किनारे झाड़ियों ने आग पकड़ ली गेट के पास मौजूद की मेन मुस्तफा जो कि मिलिट्री कैंप के निवासी है ने देखा और अपने बाकी के साथी दया राम व अरविंद कुमार को बुला लिया और नहर से पानी डाल व आग को डंडों से पीटकर के बुझाया मुस्तफा ने बताया कि रेलवे लाइन के किनारे दादा नगर लाइन के पास फैक्ट्री बनी हुई है।
विज्ञापन


उन में काम करने वाले कर्मचारी शौच के वास्ते नहर के किनारे झाड़ियों में आते हैं बीडी पीते हैं। इसी वजह से कई बार झाड़ियां आग पकड़ लेती है जिसके चलते आज भी आग लगी।
विज्ञापन


सही तो यह है कि नियमित तौर से रेलवे किनारे जंगल या झाड़ियों को रेलवे प्रशासन को साफ करना चाहिए जोकि ऐसा नहीं होता है और देर में प्रशासन तक जागता है जब कोई घटना घटित हो चुकी होती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें