फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: दुकान में आग लगने से छह लाख का बीज जला

Thu, 19 Dec 2019 07:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बीज दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा जिले के बसरेहर में किल्ली रोड पर मौजूद बीज की दुकान में बुधवार रात को आग लग गई। करीब छह लाख रुपये कीमत के बीज जलकर नष्ट हो गए। आग लगने का कारण साफ नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। 
विज्ञापन


बसरेहर थाना क्षेत्र के लदपुरा गांव निवासी अवधेश कुमार पुत्र ज्ञान सिंह शाक्य किल्ली रोड पर रतिराम के मकान में बनी दुकान को किराये पर लिए हैं। इसमें वे बीज व कीटनाशक का व्यवसाय कर रहे हैं। गत बुधवार को दुकान बंद करके वे घर चले गए। रात करीब एक बजे पुलिस को गश्त के दौरान दुकान से धुंआ उठता दिखा। गाड़ी रोककर देखा तो अंदर आग लगी हुई थी। पुलिस ने दुकान मालिक अवधेश को सूचना दी। 

आननफानन अवधेश दुकान पर पहुंचे। जैसे ही दुकान का शटर खोला तो आग का भभका बाहर आया। दुकान के अंदर आग लगी हुई थी। जब तक आग लगने की जानकारी हुई, तब तक काफी सामान जल चुका था। लिहाजा फायर बिग्रेड को सूचना देने और दमकल के आने का इंतजार करने की बजाय ग्रामीण व पुलिस खुद आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन


आग बुझाने से पहले ही काफी सामान जल चुका था। दुकानदार अवधेश ने बताया कि इस आग में गोभी का बीज और पालक, धनिया, टमाटर की फसल बचाने के कीटनाशक दवाएं रखी हुई थीं। जो जलकर नष्ट हो गईं। करीब छह लाख रुपये कीमत की सामान आग की भेंट चढ़ गया। आग कैसे लगी। अभी यह पता नहीं चल पाया है। मकान में रह रहे रतिराम को भी आग लगने की जानकारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें