फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रेडीमेड कपड़ों के गोदाम में आग, दो दमकलकर्मी समेत पांच झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मकान में बने रेडीमेड कपड़े के गोदाम में मंगलवार सुबह आग लग गई। सूचना पर पहुंची चार दमकल की गाड़ियों ने करीब साढ़े तीन घंटे में आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक के अनुसार, करीब 30 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हुआ है। प्रथम दृष्टया जांच में आग शॉर्ट सर्किट से लगने की बात सामने आ रही है। आग बुझाने में दो दमकल कर्मी समेत पांच लोग झुलस गए।
विज्ञापन


संजय कुमार तिवारी निवासी मोहल्ला करमगंज की रामगंज चौराहे पर रेडीमेड कपड़े की दुकान है। उन्होंने घर पर ही कपड़ों का गोदाम भी बना रखा है। इसमें मंगलवार सुबह करीब आठ बजे आग लग गई। संजय कुमार और परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर निकले और शोर मचाना शुरू किया।
आग बुझाने के प्रयास में संजय तिवारी, उनका बेटा और सभासद अभिषेक त्रिपाठी झुलस गए। सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंची। धधकती आग के बीच घर के पीछे की दीवार ड्रिल मशीन से काटकर दमकल कर्मी आग बुझाने के लिए अंदर घुस सके। इस बीच दमकलकर्मी शिवकुमार शर्मा और हेमंत कुमार भी झुलस गए। सभी को उपचार दिया गया। करीब साढ़े तीन घंटे बाद आग को शांत किया जा सका।
विज्ञापन

संजय ने बताया कि लगभग 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। त्योहार के चलते गोदाम माल से भरा था। प्रभारी अग्निश्मन अधिकारी आशीष माहौर ने बताया कि तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं। आग पर लगभग साढ़े तीन घंटे में काबू पाया गया है। प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। घर में गोदाम कैसे और कब से चल रहा था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें