गर्मी बढ़ने के साथ आग लगने की घटनाओं में भी एकाएक तेजी आई है। कानपुर के सचान चौराहे पर शुक्रवार की दोपहर अचानक पीएनजी गैस पाइप लाइन में आग लग गई। तेज धमाके के साथ फुटपाथ के भीतर से लगभग 6 फीट उंची आग की लपटें निकलने लगी।
धमाके की आवज सुनकर आसपास के मकानों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए। आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इसके साथ ही सीयूजीएल की टीम ने कंट्रोल रूम से वाल्व को बंद कर लीकेज पाइप लाइन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है।