कानपुर में जनरलगंज में बुधवार रात वैभव जैन के प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियां घंटे भर में आग पर काबू पा सकीं। चार मंजिला इमारत में पहली मंजिल पर गोदाम है।
विज्ञापन
कलक्टरगंज इंस्पेक्टर राजेश पाठक ने बताया कि पुलिस ने बिल्डिंग के सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। गोदाम का लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया। संकरी गलियां होने की वजह से आग बुझाने में थोड़ी दिक्कत हुई।