दमकल विभाग की चार गाड़ियां पहुंचीं
इधर आग ने पेंट के गोदाम के बाद घर को भी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में फोर्स और दमकल विभाग की चार गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझानी शुरू की। गोदाम में पेंट और वेस्ट ऑयल, समोसम, पेंट आदि होने के कारण आग धधक रही थी।
नुकसान का आकलन किया जा रहा है
सूचना पर एसीपी सीसामऊ शिखर और सीएफओ दीपक शर्मा पहुंचे। दोनों अफसरों ने अपनी-अपनी टीम व लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। सीएफओ ने बताया कि आग से गोदाम व घर में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।