कानपुर के कोयला नगर स्थित कबाड़ गोदाम में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग ने गोदाम के बाहर शराब की दुकान को भी चपेट में ले लिया। सेल्समैन प्रमोद तिवारी की बाइक जल गई।
राधापुरम निवासी मेवा लाल का प्लास्टिक के कबाड़ का गोदाम है। मीटर के पास शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस व दमकल की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल ने आग पर काबू पा लिया है। मेवा लाल के मुताबिक 20 से 25 लाख का नुकसान हुआ है।