फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहरपुर फीडर में लगी आग, 12 गांवों में छाया अंधेरा

विज्ञापन
Fire in Jauharpur feeder, darkness in 12 villages - फोटो : BANDA
विज्ञापन
तिंदवारी। विद्युत सब स्टेशन जौहरपुर की आउट गोइंग मशीन में गुरुवार को तेज आवाज के साथ आग लग गई। आग का गोला बनी मशीन को देख अवर अभियंता राहुल सिंह ने बांदा पावर हाउस से सप्लाई बंद कराई। इंडियन बैंक से अग्निशमन सिलिंडर लाकर आग बुझाई।
विज्ञापन

जौहरपुर फीडर की मशीन जल जाने से एक दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। गांवों की जलापूर्ति भी ठप हो गई। उधर, बुधवार को भी यहां मशीन में आग लग गई। आग बुझाते समय संविदा कर्मी सुखबीर झुलस गया था। अवर अभियंता ने बताया कि जौहरपुर फीडर में कहीं फाल्ट आने पर आउट गोइंग मशीन में आग लगी है। प्रभावित फीडर के गांवों को दूसरे फीडर से जोड़कर देर रात तक सप्लाई शुरू की जाएगी। (संवाद)
इनसेट
20 हजार आबादी हो रही प्रभावित
माता, जसईपुर, जासर, भौंसा सहित 12 गांवों की लगभग 20 हजार आबादी प्रभावित हो रही है। विभाग की ओर से लोगों को राहत देने के नाम पर अनियमित रूप से सप्लाई की जाने की व्यवस्था तैयार की जा रही है, मगर इससे दूसरे फीडर पर लोड बढ़ जाने से समस्या आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें