कानपुर में मंगलवार को चकरपुर मंडी के पीछे कच्ची बस्ती में एक फूस के बने घर में आग लगी। जिसमें पल्लेदार लालजी की बेटी वंदना (14) की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। आग ने आस-पास के तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि वंदना चाय बना रही थी तभी सिलिंडर लीकेज होने से आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौक पर पहुंची।