कानपुर-सागर हाईवे पर मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत की मौत हो गई। यह घटना घाटमपुर के सजेती थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
घटना में हमिरामऊ सजेती निवासी दुर्गा प्रसाद प्रजापति (60) की मौत हुई है। दोपहर में वह राशन लेने पड़ोसी गांव अनुपुर जा रहा थे। तभी बेकाबू डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।