फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, पति-पत्नी और तीन बच्चे झुलसे

Sun, 19 May 2019 12:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर में शनिवार देर रात एक दूध कारोबारी के घर में आग लग गई। जब तक कारोबारी के परिवार के लोगों की नींद खुली तब तक पूरा घर धू-धूकर जलने लगा। चीख पुकार सुनकर इलाकाई लोग मौके पर पहुंचे मगर तब तक कारोबारी दंपति सहित उसके तीन बच्चे आग से झुलस चुके थे। आनन-फानन में सभी को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दंपति व उसकेएक बेटे की हालत नाजुक है। दमकल के अधिकारियों के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगी।
विज्ञापन


शास्त्री नगर निवासी वासुदेव गुप्ता अपनी पत्नी मोना, बेटी स्नेहा और दो बेटे अक्षत व दिव्यांश रहते हैं। नहर पट्टी में उनका दो मंजिला मंजिला मकान है। पुलिस के मुताबिक पूरा परिवार पहली मंजिल पर सो रहा था। देर रात करीब ढ़ाई बजे अचानक सभी का दम घुटने लगा। जिससे सभी जाग गए। आंखे खुलते ही आग की लपटों को देख बदहवाश होने लगे।

 

शोर शराब और आग की लपटों को देखकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और दमकल को सूचना दी। इस बीच किसी तरह सभी बचकर बालकनी के पास पहुंचे। यहां पर आसपास के लोगों ने सीढ़ी लगाकर सभी को नीचे उतारा। हैलट के बर्न वार्ड में सभी को भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने वासुदेव, मोना और दिव्यांश की हालत गंभीर बताई है जबकि अक्षत व स्नेहा की हालत ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें