क्षेत्र के सिहुराभावन के पुरवा में गुरुवार रात संदिग्ध हालात में आग से
चार घर जलकर राख हो गए। आग लगने से पांच मवेशी, कपड़ा, अनाज, नगदी जेवर
सहित गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू
पाया। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने आग से करीब 1.25 लाख रुपये क्षति का आकलन
किया है।
रनियां चौकी क्षेत्र के सिहुराभावन का पुरवा में गुरुवार रात
संदिग्ध हालात में फरमान खान पुत्र हाशिर खान के घर में आग लग गई। आग की
चपेट में आने से घर में रखा गल्ला, कपड़ा व भैंस बिक्री का 35 हजार रुपये
नगदी जलकर खाक हो गई। इसी दौरान आग ने फरमान के भाई बशीर के घर को अपनी
चपेट में ले लिया, जिससे छप्पर व गृहस्थी का सामान जल गया। आग की चपेट में
आने से बशीर की एक बकरी, कपड़ा, गल्ला सहित पूरी गृहस्थी जल गई।
विकराल आग
की चपेट में आने से राममिलन की गृहस्थी सहित दो बकरी, दो बकरों की जलकर मौत
हो गई। इसी क्रम में आग से पड़ोसी रसूल पुत्र मनोहर की गृहस्थी भी जलकर
राख हो गई। आग लगने से रसूल के घर में रखा अनाज, कपड़े, रजाई-गद्दा आदि
सामान जल गया। आग की सूचना पर रनियां पुलिस मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों ने
कड़ी मशक्कत के बाद विकराल आग पर काबू पाया। ग्रामीणों में पटाखा छुड़ाने
के दौरान निकली चिंगारी छप्पर में पड़ जाने की आशंका जताई। मौके पर पहुंचे
क्षेत्रीय लेखपाल जयनारायण ने क्षति का आकलन किया है।
उन्होंने बताया कि
चारो घरों में आग लगने से करीब 1.25 लाख रुपये क्षति का आकलन किया गया है।
पीड़ितों को शीघ्र सहायता दिलाई जाएगी।