फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तारों में हुई स्पार्किंग से खेत में लगी आग, राख हो गई 30 बीघा गेहूं की खड़ी फसल

Sat, 13 Apr 2019 07:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
खेत में लगी आग (फाइल फोटो)
विज्ञापन
इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के नगला गुदे में शनिवार की दोपहर के दौरान खेत से निकली हाईवोल्टेज बिजली की लाइन के तारों के आपस में टकराने से उठी चिंगारी ने  30 बीघा जमीन पर पकी खडी गेहू की फसल जलकरराख हो गई। अचानक लगी आग के उठती लपटों का देखकर आसपास ग्रामीण दौडकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरु कर दिए।
विज्ञापन


लोगों  ने कडी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।आग बुझाने के प्रयास में गांव निवासी कैलाशचन्द्र मामूली रूप से झुलस कर घायल हो गया।सूचना पर फ ायरबिग्रेड मशीन भी पहुची और उसने पूरी तरह से आग पर काबू पाया।आगजनी के पीडित किसानों व ग्रामीणो ने बिजली महकमें पर खेत से निकले तारों के आए दिन आपस में टकराने की शिकायत की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की है। 

 

उक्त गांव में शनिवार की दोपहर 1 बजे करीब उस समय कोहराम मच गया जब समीप ही स्थित विटटनश्री पत्नी विजयनारायण खेत में पकी खडी गेहॅ की फ सल में अचानक बिजली के तारों के आपस में टकराने से आग लग गई। आग लगने से धुएं का बडा गुबार हवा में तैरता देखा।गेहॅ की फसल में अचानक आग लगने की जानकारी मिलने पर देखकर ग्रामीण हाथ में बाल्टी आदि संसाधन लेकर घटना स्थल की ओर दौड पडे।

तेज हवा के बीच लगी आग की बढती लपटें देखकर आसपास के गांव के लोगो ने भी मौके पर पहुचकर एक-दूसरे का सहयोग करते हुए आग पर काबू करने के प्रयास में जुट गए। लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने के पश्चात ग्रामीणो ने राहत की सॉस की ली।

 
विज्ञापन

इस दौरान आग ने विटटनश्री के लगभग साढे तीन बीघा, रामप्रकाश, ओमप्रकाश, सत्यप्रकाश, रामसेवक,रामकिशन व जयप्रकाश पुत्रगण लाखन सिह के साढे 6 बीघा,प्रदीप पुत्र रामेश्वर दयाल के 13 बीघा,छविनाथ,रघुनाथ व रामनाथ के 6 बीघा,करन सिह पुत्र गुलजारीलाल के 4बीघा आदि की जमीन में पकी खडी गेहॅ की फ सल जलकर राख हो गई बाद में फायर बिग्रेड की गाडी मौके पर पहुंची और उसे पूरी तरह से आग पर काबू पाया।

मौके पर मौजूद ग्रामवासी हरिओम पुत्र विजयनारायण सहित कई ग्रामीणो ने बताया कि खेते में लगे बिजली के  पोलों के तार आपस में टकराने से गिरी चिंगारी ने फ सल को राख कर दिया।बीते दो दिन से हो रहे फ ाल्ट की शिकायत भी सम्बन्धित विभाग से की गई थी। इसके वाबजूद विभागीय अधिकारी अनदेखी किए रहे। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से तारो में सेपरेटर लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें