फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी की स्टार्टअप कंपनी ने तैयार किया कृत्रिम घाट, मिला इनोवेशन अवॉर्ड

Sat, 13 Apr 2019 04:30 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी की स्टार्टअप कंपनी द्वारा तैयार किया गया घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर की स्टार्टअप कंपनी एक्वाफ्रंट इंफ्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन कर दिया है। कंपनी को नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एनआरडीसी) की ओर नेशनल मेरीटोरियस इनोवेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


यह सम्मान 30 मार्च को अहमदाबाद में दिया गया था। आईआईटी के सिडबी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर के प्रभारी प्रो. अमिताभ बंदोपाध्याय ने बताया कि कंपनी को यह सम्मान सेल्फ एडजस्टिंग फिक्सड टाइप घाट की डिजाइन, डेवलपमेंट और कामर्शियल प्रयोग के लिए दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

कंपनी के फाउंडर अंकित पटेल ने आईआईटी बीएचयू से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की है। वह इस कंपनी के जरिये समुद्री और अन्य जलमार्ग के बुनियादी ढांचे को नया रूप देना का प्रयास कर रहे हैं। अंकित और उनकी टीम को पांच लाख रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई है।

कंपनी की इस सफलता पर आईआईटी के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर, डिप्टी डायरेक्टर प्रो. मणींद्र अग्रवाल, सिडबी इंक्यूबेशन सेंटर के प्रभारी प्रो. अमिताभ बंदोपाध्याय समेत सभी ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें