चित्रकूट के जंगलों में कई दिनों से लगी आग बुझने का नाम ही नहीं ले रही है। रविवार दोपरह आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। यहां मारकुंडी रेंज में भीषण आग लग गयी। उधर ददरीमाफी गांव के दर्जनों जंगल पिछले चार दिनों से सुलग रहे हैं।
यहां आग बुझाने गया एक वन कर्मी भी झुलस गया। जानकारी के अनुसार कर्मी आग बुझाकर जंगल से लौट रहा था तभी खेत के पास शिकार के लिए बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। वन कर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस समय चित्रकूट के भेड़ा जंगल मारकुंडी रेंज, मउकच जंगल मारकुंडी रेंज, मुनगा पेटुरा जंगल मारकुंडी रेंज, रईयागुड़ जंगल मारकुंडी रेंज, ब्यांड़ा जंगल मारकुंडी रेंज, मरैया भउठी मारकुंडी रेंज, ओहन जंगल कर्बी रेंज आग की चपेट में हैं। वन क्षेत्राधिकारी मारकुंडी का फोन नहीं उठ रहा। उधर तड़पकर काल के गाल मे समा रहे हैं वन्य जीव।