कानपुर में एक नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं से भरी बस में आग लग गई। इस दुर्घटना में छात्रों की जान बाल-बाल बच गई। कानपुर के बिधनू थानाक्षेत्र के मझावन चौकी के आगे विमला नर्सिंग कॉलेज की बस में ड्राइवर बेल्डिंग का काम करा रहा था। करीब बीस छात्र-छात्राओं को ड्राइवर ने सड़क के किनारे खड़ा करा दिया।
बेल्डिंग वर्क के दौरान अचानक बस में आग लग गई। आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। ड्रावर जयराम ने बस में रखे फायर यंत्रों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग पूरी तरह से विकराल रूप धारण कर चुकी थी। बस में रखा स्टूडेंट्स का सामान भी जल गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।